नवीनतम
फीचर्ड
भारत
रक्षासूत्र बांधकर बच्चों ने पुलिस के साथ मनाया रक्षाबंधन
KIDZEE PRE स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने एसपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, एसपी ने बच्चों को उपहार देकर किया प्रेरित
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बलरामपुर।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को KIDZEE PRE स्कूल, बलरामपुर के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आत्मीयता से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बच्चों ने पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह समेत पुलिस परिवार के सदस्यों को रक्षासूत्र बांधकर सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संदेश दिया।
विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय पहुंचे बच्चों ने पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक श्री अशोक सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं कमाण्डेंट होमगार्ड श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी राखी बांधी गई।
इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए ग्रीटिंग कार्ड, रक्षा सूत्र एवं मिठाइयां पुलिस अधिकारियों को भेंट कीं। बच्चों के स्नेह और अपनत्व से पुलिस कार्यालय का माहौल उल्लास और भावनाओं से भर गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास के संकल्प का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
एसपी ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ने, अनुशासन का पालन करने तथा भविष्य में देश और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी बच्चों को चॉकलेट एवं उपहार भी भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पुलिस के प्रति मित्रता, विश्वास और सम्मान की भावना विकसित करना तथा पुलिस एवं आमजन के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करना रहा। इस तरह के आयोजन पुलिस और समाज के बीच संवाद एवं विश्वास की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में KIDZEE PRE स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh police local news uttar pradesh news balrampur news Balrampur police raksha bandhan police personnel Public Awareness Community Policing Police Family Police Officers Balrampur Local News Martand Prakash Singh Rakhi Celebration School Students Raksha Bandhan Celebration Kidzee Pre School Police Office Police Superintendent Children And Police Police Public Relations Rakhi Ceremony Festival Celebration Child Friendly Police Police And Society


Comments