उप जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मे गुणवत्ताविहीन पाये जाने पर कार्य रुकवाया , ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश

निर्धारित मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश- उप जिलाधिकारी जफर अहमद

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बागीश कुमार शुक्ला के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी जफर अहमद द्वारा नगर पंचायत डाला के वार्ड नंबर-6 में कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता राजेश, जिनकी पत्नी सभासद हैं, की उपस्थिति में निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। मौके पर सीसी रोड के किनारे साइड वाल की जुड़ाई में सीमेंट एवं बालू के स्थान पर भस्सी (गिट्टी की धूल) का प्रयोग पाया गया। साथ ही सीसी रोड की ढलाई की निर्धारित 6 इंच ऊंचाई भी मौके पर कम पाई गई। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न पाए जाने पर तत्काल कार्य रुकवा दिया गया।

बीआरसी अरांव में लगा मेडिकल कैंप, 30 बच्चों को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाणपत्र Read More बीआरसी अरांव में लगा मेडिकल कैंप, 30 बच्चों को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाणपत्र

उप जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का अनुपालन न करने के संबंध में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत डाला के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह एवं संबंधित अवर अभियंता ओम तिवारी को निर्देशित किया गया कि आगे का निर्माण कार्य उनकी प्रत्यक्ष देखरेख में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ ही कराया जाए।

अवन्तिका विकास समिति द्वारा पारंपरिक पर्व पर आयोजित कजरी महोत्सव सम्पन्न  Read More अवन्तिका विकास समिति द्वारा पारंपरिक पर्व पर आयोजित कजरी महोत्सव सम्पन्न 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार