नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
“गार्गी और मैत्री जैसी शिक्षा प्राप्त करें छात्राएं" : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज के स्थापना दिवस पर छात्राओं को दिया आशीर्वाद
स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आलमबाग लखनऊ में स्व. पं. दिनेश तिवारी जी के जन्मदिन को संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने छात्राओं को गार्गी और मैत्री जैसी शिक्षा प्राप्त करने का संदेश दिया। पढ़ें पूरा समाचार।
लखनऊ। स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज, स्नेह नगर, आलमबाग में मंगलवार को स्व. पं. दिनेश तिवारी जी के जन्मदिन को संस्थापक दिवस के रूप में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक जी रहे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अनिल सिंह (विधायक, पुरवा उन्नाव), अवनीश सिंह (विधान परिषद सदस्य), अनुराग अवस्थी (जिला अध्यक्ष भाजपा), बृज बहादुर पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा), दयाशंकर सिंह (कैबिनेट मंत्री एवं परिवहन मंत्री), अधिवक्ता सुनील शुक्ला, मीडिया प्रभारी ब्रजेश शुक्ला, जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं पारस दुबे आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्र ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य आकर्षण ‘देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, नारी सशक्तिकरण एवं संस्कृति’ पर आधारित प्रस्तुतियां रहीं। कृष्ण लीला नृत्य नाटिका सहित विभिन्न नृत्यों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने कृष्ण लीला झांकी कार्यक्रम की छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही इसकी तैयारी में सहयोग करने वाली शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शास्त्रों में अपने पति ऋषि याज्ञवल्क्य को हराने वाली गार्गी एवं मैत्री जैसी शिक्षा प्राप्त करें। उन्होंने सभी छात्राओं को आशीस्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज
संस्थापक दिवस
ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
आलमबाग लखनऊ
गार्गी मैत्री शिक्षार्वाद प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन को सार्थक बनाएं।
इस अवसर पर स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती शोभा तिवारी, निदेशक श्री विनीत तिवारी, श्री अंकित तिवारी, श्री अंकुर तिवारी, प्राचार्या डॉ. रीना अस्थाना, स्वतंत्र गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण, कर्मचारियों और अभिभावकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।


Comments