अंबेडकर नगर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य दिव्य तिरंगा यात्रा

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अंबेडकरनगर।

महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पटेल नगर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक आयोजित हुआ। यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ता उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था।

IMG-20260814-WA0019
     तिरंगा यात्रा से पटेल नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हम उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। 
     भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। वहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने की मजबूत नींव रखी। कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्य भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने जनपद के कोने कोने से बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपरीत मौसम के बाद भी हजारों की संख्या में आपकी उपस्थिति देश भक्ति के जज्बे को प्रदर्शित करता है। संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।
  तिरंगा यात्रा के पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता और जिला महामंत्री विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू के संयोजन में नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंट कर बधाई देते हुए उनसे संगठन हित में अपना शत प्रतिशत योगदान देने का आवाहन किया।
     तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ओंकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल, संजू देवी, प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, संयोजक सुमन पाण्डेय, अमरेंद्र कांत सिंह, विवेक मौर्य, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरि शाश्वत जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर,अखण्ड प्रताप वर्मा, आकाश वर्मा,  अंजू पाण्डेय, अभिषेक निषाद, उमा शंकर शुक्ला, जय सिंह, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, संतोष सिंह बबलू, अमित सिंह, नंद कुमार तिवारी राना, सागर संगवानी, गिरीश वर्मा, अंकित अग्रहरि, राम सूरत वर्मा, केशरी नंदन त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, अरविंद सिंह डिंपू सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार