नवीनतम
फीचर्ड
भारत
भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का टूण्डला में ठहराव क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात: श्रीकृष्ण गौतम
26 अगस्त से शुरू होगा संचालन, टूण्डला से अहमदाबाद, कोटा सहित कई प्रमुख शहरों के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला -
भागलपुर और अहमदाबाद के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। नियमित गाड़ी संख्या 19423/19424 का संचालन 26 अगस्त 2026 से अहमदाबाद से प्रारंभ होगा। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव टूण्डला जंक्शन पर भी निर्धारित किया गया है। इससे टूण्डला एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को अहमदाबाद, कोटा सहित राजस्थान, गुजरात और बिहार के प्रमुख शहरों तक आवागमन के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
रेलवे से संबंधित उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह ट्रेन बिहार से चलकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए राजस्थान के कोटा सहित विभिन्न शहरों से गुजरकर गुजरात पहुंचेगी। ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूण्डला, आगरा ईदगाह, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी और आनंद शामिल हैं।
टूण्डला में ये रहेगा समय
अहमदाबाद से ट्रेन प्रत्येक बुधवार शाम 6:30 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 10:40 बजे टूण्डला पहुंचेगी। वहीं वापसी में भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार शाम 4:45 बजे रवाना होकर ट्रेन शनिवार सुबह 11:25 बजे टूण्डला पहुंचेगी।
Read More सोनभद्र में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपीलटूण्डला जंक्शन पर ठहराव मिलने से फिरोजाबाद, टूण्डला, जलेसर, एत्मादपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार, शिक्षा, रोजगार और अन्य कार्यों के सिलसिले में राजस्थान एवं गुजरात आने-जाने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण रेल सुविधा साबित होगी।
रेल यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
क्षेत्रीय रेल यात्री सुविधाओं को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले श्रीकृष्ण गौतम, सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने टूण्डला में अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव को क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
उन्होंने इस सुविधा के लिए रेल मंत्रालय एवं रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टूण्डला जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव होने से क्षेत्र को देश के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार और आवागमन की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
श्रीकृष्ण गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में देश में आधुनिक एवं सुविधाजनक रेल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें सामान्य एवं मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
टूण्डला जंक्शन पर नई ट्रेन के ठहराव की घोषणा से क्षेत्र के रेल यात्रियों में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस ट्रेन के संचालन से टूण्डला की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा यात्रियों को लंबी दूरी के सफर के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प मिल जाएगा।


Comments