चांदपुर पंचायत के वार्ड 11 में जलजमाव से ग्रामीण परेशान

नाला बना, लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं; पेयजल और सोलर लाइट की समस्या भी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

जगदीशपुर (भागलपुर)- चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में नाला एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेली टोला से कोयरी टोला तक नाला बनाया गया है, लेकिन नाले के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है।

ग्रामीण खुशबू देवी ने बताया कि तगेपुर गांव के वार्ड में अब तक सोलर लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने की समस्या भी उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी एवं बरसात के दौरान पेयजल और जल निकासी की समस्या से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।चांदपुर पंचायत के वार्ड 11 में जलजमाव से ग्रामीण परेशान

वहीं ग्रामीण विकास कुमार ने पंचायत में कराए गए कुछ विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित कार्यों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विकास योजनाओं का लाभ तभी ग्रामीणों को मिलेगा, जब कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं।

पंचायत के उपमुखिया राजकुमार साह ने भी नाले की निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाला तो बनाया गया है, लेकिन पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की आवश्यकता बताई।

जिला कारागार में निकली तिरंगा यात्रा, बंदियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत Read More जिला कारागार में निकली तिरंगा यात्रा, बंदियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से नाले की निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने, नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सोलर लाइट लगाने तथा पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस Read More एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मौके पर निशा देवी, अर्चना कुमारी, लकी देवी, शीला देवी, उषा देवी, अंजू देवी, ममता देवी, माला देवी, मीरा देवी, गुलशन कुमार, नीतीश कुमार, बबलू मंडल, कपिल मंडल, सौरभ कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीभूमि जिले के पूर्व हरिनगर भुवनेश्वर साधु ठाकुर कलाक्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस Read More श्रीभूमि जिले के पूर्व हरिनगर भुवनेश्वर साधु ठाकुर कलाक्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार