नवीनतम
फीचर्ड
भारत
प्लम्बरो को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण।
चुनार मीरजापुर।
संवाददाता अनिल मिश्रा
मीरजापुर। सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्लास्टिक पाइपिंग सिस्टम डिविजन द्वारा अपने अधिकृत डीलर रामजी मुरारी लाल ट्यूब कंपनी चुनार के तत्वावधान में बुधवार को नगर के स्टेशन रोड स्थित नन्द विलास होटल में प्लंबिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य प्लम्बरो को आधुनिक प्लम्बिंग तकनिकों की जानकारी देकर उनके तकनीकी कौशल को और बेहतर बनाना रहा। इस कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के
सैकड़ों प्लम्बरो ने उत्साह पूर्वक नवीनतम तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में चुनार नगर के रामजी मुरारीलाल लाल ट्यूब कंपनी,अनुराग ब्रदर्स ,भारत प्लाइवुड डीलर्स अमित कुमार गुप्ता,अनुराग वर्मा राजीव कुशवाहा उपस्थित रहे। कम्पनी के तकनीकी टीम में शरद यादव ,लव कुमार ने कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के अन्त में उत्कर्ष सिंह ने सभी प्रतिभागियों को टूल किस देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Comments