बाढ़ में टूटी सड़क नहीं बनवाई गई, लायन से बनवा जाने वाले मार्ग पर बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

मीरजापुर। विकास खण्ड हलिया क्षेत्र के लायन से बनवा की तरफ जाने वाली बंधी के पास बाढ़ के पानी से सड़क टूट जाने के बाद भी अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क टूटने से इस मार्ग से आने-जाने वाले ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी

 

भारी बारिश के बीच बेलन बरौंधा पावरहाउस की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे जेई और एसएसओ Read More भारी बारिश के बीच बेलन बरौंधा पावरहाउस की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे जेई और एसएसओ

क्षतिग्रस्त सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बंधी के पास सड़क टूटने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और बरसात के मौसम में रास्ते से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। इसी मार्ग से ग्रामीण अपने जरूरी कामों के लिए आवागमन करते हैं, वहीं किसानों को भी खेतों तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी,

कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग, आज धरना देगा किसान संगठन Read More कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग, आज धरना देगा किसान संगठन

 

लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अभी तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द टूटी सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को

महंगाई ने खराब किया रसोई का बजट Read More महंगाई ने खराब किया रसोई का बजट

 

आवागमन में राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया तो बारिश के दौरान समस्या और बढ़ सकती है और मार्ग पूरी तरह से बंद होने की स्थिति पैदा हो सकती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों की इस समस्या को कब तक गंभीरता से लेता है और बाढ़ में टूटी सड़क की मरम्मत कब शुरू कराई जाती है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें