खत्री धर्मशाला में सावनी तीज  महोत्सव का आयोजन 

चाट-पकौड़े खाकर खूब मौज-मस्ती की और नृत्य, गीत-संगीत का जमकर आनन्द लिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। आज खत्री धर्मशाला बिरहाना रोड में  विधायक सलिल विश्नोई के नेतृत्व में आर्य नगर विधान सभा क्षेत्र की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा ‘सावनी - तीज महोत्सव' का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने झूला झूलकर, चाट-पकौड़े खाकर खूब मौज-मस्ती की और नृत्य, गीत-संगीत का जमकर आनन्द लिया।

महोत्सव में मेंहदी, तीजा थाली की सजावट, सावनी गीत गायन की प्रतियोगिता भी हुई और विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सलिल विश्नोई,  रोचना विश्नोई, सन्ध्या मिश्रा, कोमल जायसवाल, ममता तिवारी, उमा ओमर, मीरा गर्ग, नैना गुप् सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें