नवीनतम
फीचर्ड
भारत
जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया भव्य सावन महोत्सव व बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा
Gurubuxganj Raebareli स्थित सीएस सी बाल विद्यालय ( *जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल*) में आज सावन महोत्सव बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
Gurubuxganj Raebareli स्थित सीएस सी बाल विद्यालय ( *जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल*) में आज सावन महोत्सव बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक अशोक शुक्ला , प्रबन्धक मोहित शुक्ला , डायरेक्टर रोहित शुक्ला तथा कार्यक्रम में आए हुए अतिथि एस बी आई ब्रांच मैनेजर ,गुरुबक्सगंज- सुरम्य चंद्रा व दिलीप शुक्ला जी सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा पूजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई जिसमें अनेकों बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अयांश शुक्ला, देव त्रिवेदी, शिवांश सिंह, अथर्व, ऋषभ, रेयांश, रुद्रांश,श्रुति, अनन्या, त्रिशया , पार्थ बाजपेई, ऋषभ, आदित्य गुप्ता, युग तिवारी, संकल्प, निष्ठा आदि बच्चों ने फूलों से सुसज्जित मनमोहक कांवड़ बनाकर कांवड़ यात्रा निकाली।
सावन महोत्सव के इस आयोजन में सार्थक सिंह (शिव), रूही मौर्या (माता पार्वती) , अद्वविक शर्मा (गणेश जी) , अनिकेत (कार्तिकेय) रेयांश रॉय श्रीवास्तव (नन्दी) आदि स्वरूपों का रोल निभाया। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर को फूलों से, रंगोली आदि से सुसज्जित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर रोहित शुक्ला ने बताया कि यही सब कार्यक्रम बच्चों में ज्ञान का उत्साह भरते है व अनेक प्रकार की धार्मिक बातों की जानकारी करवाते है । विद्यालय की प्रधानाचार्या छवि बाजपेई ने बताया कि हमारे देश की परम्परायें हमें हमेशा ईश्वर से जोड़ती हैं, सभी का अपना एक महत्व है। जिन्हे हम सब मिल जुल कर प्रसन्नता के साथ मनाते है। ।
साथ ही इस आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की शिक्षिकाएं अर्चना,आस्था ,आकृति, हर्षिता, रेहा,सिमरन,दामिनी, पूजा शर्मा, भावना, किरन, पूजा दीक्षित,रंजना, नाजिया आदि समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
swatantra prabhat raebareli news local news uttar pradesh news kanwar yatra indian culture Cultural Program Religious Program School Event Hindu Festival Raebareli Local News Lord Shiva Sawan Festival Kanwariya JPS Kids Play Public School Gurubuxganj Raebareli Sawan Mahotsav Mata Parvati Lord Ganesha Lord Kartikeya Nandi Children Activities Religious Education Sawan Celebration Kanwar Yatra School Gurubuxganj News


Comments