ग्राम पंचायत तेंन्दुई में सुविधाओं से सुसज्जित खूबसूरत पंचायत भवन बना आकर्षण का केंद्र

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

लालगंज मीरजापुर। 

संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी

लालगंज मीरजापुर। विकास खंड हलिया की ग्राम पंचायत तेंन्दुई में ग्राम प्रधान के सहयोग एवं ग्राम विकास अधिकारी आशीष यादव की देखरेख में पंचायत भवन को बेहद खूबसूरत और व्यवस्थित रूप दिया गया है। पंचायत भवन को ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है?

 

सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल गायब, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार Read More सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल गायब, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

पहले रंगदारी अब जानलेवा हमला, जयसिंहपुर में बेख़ौफ़ बदमाश Read More पहले रंगदारी अब जानलेवा हमला, जयसिंहपुर में बेख़ौफ़ बदमाश

, जहां आम लोगों को पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। भवन की साफ-सफाई, सुंदरता और व्यवस्थित स्वरूप ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत भवन में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था होने से ग्रामीणों को अब पंचायत स्तर के विभिन्न कार्यों के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। ग्राम विकास अधिकारी आशीष यादव द्वारा पंचायत भवन की

सचिवालय होगा आधुनिक और स्वच्छ, पत्रावलियों का होगा डिजिटलीकरण Read More सचिवालय होगा आधुनिक और स्वच्छ, पत्रावलियों का होगा डिजिटलीकरण

 

व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं ग्राम प्रधान द्वारा भी विकास कार्यों में सहयोग करते हुए भवन को आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन का सुंदर और व्यवस्थित होना ग्राम पंचायत के विकास की तस्वीर को दर्शाता है।

 

पंचायत भवन में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा, जिससे उन्हें छोटे-बड़े पंचायत संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। तेंन्दुई ग्राम पंचायत का यह पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए सुविधा का नया केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार