भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं ईद-ए-मिलाद व रक्षाबंधन, जन्माष्टमी पर्वों को लेकर प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां

जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ किया संवाद, शांति एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

आगामी ईद-ए-मिलाद (बारावफात) एवं रक्षाबंधन, जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पर्वों की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार हमारी साझा संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। सोनभद्र में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की समृद्ध परंपरा रही है और इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद करते हुए पर्वों को परंपरागत तरीके से शांति, संयम और उल्लास के साथ मनाने तथा समाज में भाईचारे का संदेश देने की अपील की।

कोरोना योद्धा से गरीबों की सेवा तक, समाजसेवा की मिसाल बने पीके तिवारी Read More कोरोना योद्धा से गरीबों की सेवा तक, समाजसेवा की मिसाल बने पीके तिवारी

ईद-ए-मिलाद के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि पर्व के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान का स्वच्छता कार्यक्रम। Read More सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान का स्वच्छता कार्यक्रम।

जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया के प्रयोग में भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह पर विश्वास न करें और भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से बचें। किसी भी समस्या अथवा ऐसी सूचना, जिससे शांति एवं सौहार्द प्रभावित होने की आशंका हो, उसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, उपहार के साथ मिला सफलता का मंत्र Read More डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, उपहार के साथ मिला सफलता का मंत्र

बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे तथा जनपद में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों को आगामी पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “हमारी विविधता ही हमारी सामाजिक शक्ति है। एक-दूसरे की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं तथा सोनभद्र की शांति, सद्भाव और भाईचारे की पहचान को और मजबूत करें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार