बीजपुर शांतिनगर की विनोद टायर गली बनी तालाब, राहगीरों का चलना हुआ दूभर

सड़क नहीं, तालाब बना मार्ग कब जागेगा जिम्मेदार विभाग

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र-

बीजपुर के शांतिनगर विनोद टायर गली में आर.ए.एस.एस. पब्लिक स्कूल होते हुए बीजपुर बाजार को जोड़ने वाले मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। बारिश होते ही पूरा मार्ग जलमग्न होकर तालाब का रूप ले लेता है। कई स्थानों पर घुटने तक पानी जमा होने से राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, मजदूर और दोपहिया वाहन चालक आवागमन करते हैं। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

जनेश्वर मिश्रा की स्मृति में बने गेट का फाउंडेशन ध्वस्त, दोषियों पर कार्रवाई की मांग Read More जनेश्वर मिश्रा की स्मृति में बने गेट का फाउंडेशन ध्वस्त, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासी अमित कुमार ने बताया कि हर वर्ष बरसात के दौरान इसी तरह की स्थिति पैदा होती है। थोड़ी सी बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है और उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक पानी जमा रहता है। इससे गंदगी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।

आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत  सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थ के विक्रय पर नियंत्रण हेतु Read More आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत  सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थ के विक्रय पर नियंत्रण हेतु

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि मार्ग को ऊंचा कर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए तथा दोनों किनारों पर जल निकासी के लिए पक्की नाली बनाई जाए।

जिला मंत्री बनाए जाने पर सीपी पांडे का हुआ स्वागत Read More जिला मंत्री बनाए जाने पर सीपी पांडे का हुआ स्वागत

बरसात में बीजपुर शांतिनगर की यह तस्वीर जिम्मेदारों के लिए सवाल बन गई है कि आखिर कब इस जलभराव से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार