लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को दिलाएंगे विश्व स्तरीय पहचान - जिलाधिकारी

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

लोकमाता अहिल्याबाई के त्याग, सेवा, सुशासन और नारी शक्ति के सम्मान की विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे सुनकर महिलाओं में उत्साह और बढ़ गया।

IMG-20260826-WA0038

बिस्कोहर  में सावन के अंतिम सोमवार को  निकली कावड़ यात्रा : शिव भक्ति में डूबा शहर, हर ओर गूंज रहे हर -हर महादेव के जयकारे Read More बिस्कोहर  में सावन के अंतिम सोमवार को  निकली कावड़ यात्रा : शिव भक्ति में डूबा शहर, हर ओर गूंज रहे हर -हर महादेव के जयकारे

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन एवं उनके जनकल्याणकारी योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन नारी शक्ति, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

  उतरांव पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। Read More   उतरांव पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार।

मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा कार्ड से रसोइया  सम्मानित Read More मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा कार्ड से रसोइया  सम्मानित

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही रक्षाबंधन के पर्व पर सभी महिलाओं को तीन दिवस तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई है। यह निर्णय महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने के लिए उनके उत्पादों की ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर मार्केटिंग सुनिश्चित की जाएगी। इससे स्थानीय उत्पादों की मांग और बाजार का विस्तार होगा तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित 501 महिलाओं को मिठाई एवं साड़ी वितरित की। विकास भवन परिसर में महिलाओं की भारी संख्या में मौजूदगी से उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

इस अवसर पर एडीएम वागीश शुक्ला, एसडीएम आशीष त्रिपाठी, डीडीओ हेमंत सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, अपर सूचना अधिकारी विनय सिंह, डीपीओ विनीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, इशिका चौबे, गुड़िया तिवारी, किरण तिवारी, प्रमिला जायसवाल, मीनू चौबे, विंध्य नगर डिपो के एआरएम नागेंद्र पांडेय तथा सोनभद्र डिपो के एआरएम नद लाल वर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार