नैनी बाजार के व्यापारियों ने अपने ही सरकार के विरुद्धजोनल अधिकारी का किया घेराव।मेयर बने शो पीस।
नैनी बाजार में जलभराव की समस्या से परेशान व्यापारियों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर जोनल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
नैनी बाजार में जलभराव की समस्या से परेशान व्यापारियों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर जोनल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि बाजार में पानी भरने के कारण दुकानदारों की दुकानदारी पूरी तरह प्रभावित हो रही है और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की। मामला बढ़ता देख जोनल अधिकारी ने अभियंता को मौके पर भेजा। अभियंता की ओर से वार्ड नंबर 20 स्थित नैनी बाजार में जमा पानी निकालने के लिए पंप की व्यवस्था कराई गई।
पानी निकासी की व्यवस्था शुरू होने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली और धरना-प्रदर्शन समाप्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखी। व्यापारियों ने कहा कि यदि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगे फिर आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर रमेश केसरवानी, सुनील केसरवानी, मंगला प्रसाद केसरवानी, गणेश जी वर्मा, राजेश साहू, विनोद केसरवानी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात भारतीय जनता पार्टी uttar pradesh news धरना प्रदर्शन Bharatiya Janata Party उत्तर प्रदेश न्यूज naini prayagraj नैनी न्यूज प्रयागराज समाचार नैनी प्रयागराज Rajesh Tiwari Waterlogging Problem Naini news Protest Demonstration नैनी बाजार जलभराव की समस्या राजेश तिवारी Water Drainage जल निकासी Zonal Office Traders Protest व्यापारियों की परेशानी Naini market व्यापारियों का प्रदर्शन जोनल कार्यालय पंप की व्यवस्था Water Pump Arrangement वार्ड नंबर 20 Ward Number 20 Traders Problems बाजार में जलभराव Market Waterlogging स्थायी समाधान Permanent Solution


Comments