मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के केंद्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, परीक्षा की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत जनपदों के उच्च अधिकारियों द्वारा संबंधित केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को सदर एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह द्वारा जनपद अंबेडकर नगर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत संचालित केंद्र (सिविल सेवा) का निरीक्षण किया गया।  बच्चों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए आगामी परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया तथा केंद्र को और प्रभावशाली बनाने हेतु बच्चों से सुझाव प्राप्त करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उपलब्ध तैयारी संबंधी पाठ्य सामग्रियों के अतिरिक्त अन्य जरूरी अध्ययन किताबों की सूची तैयार करा कर उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें