हनुमान मंदिर की दान पेटी से चोरी,पुजारी ने जताई नाराजगी
नैनी कोतवाली क्षेत्र के मेवा लाल बगिया चौराहा स्थित एक हनुमान मंदिर की दान पेटी से अज्ञात चोरों ने पैसा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी को हुई।
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी,प्रयागराज।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के मेवा लाल बगिया चौराहा स्थित एक हनुमान मंदिर की दान पेटी से अज्ञात चोरों ने पैसा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी को हुई।मंदिर के पुजारी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर रखी नगदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को मेवालाल की बगिया पर एकत्रित कर घटना की जानकारी दी।दान पेटी से पैसा चोरी होने की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मंदिर पर पहुंच गए और घटना पर रोष जताया।हालांकि मंदिर के पुजारी द्वारा इस संबंध में नैनी पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
prayagraj police swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात up crime news Hanuman Temple चोरी की घटना police investigation नैनी कोतवाली naini prayagraj पुलिस जांच नैनी प्रयागराज प्रयागराज पुलिस उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज प्रयागराज न्यूज cash theft Public Anger मंदिर चोरी मंदिर में चोरी अज्ञात चोर हनुमान मंदिर Naini Kotwali Donation Box Theft Unknown Thieves Temple Theft Theft Incident दान पेटी चोरी मंदिर की दान पेटी Temple Donation Box मेवालाल बगिया Mewalal Bagiya नगदी चोरी Temple Robbery पुजारी राजेश कुमार Priest Rajesh Kumar स्थानीय लोगों में रोष


Comments