एक बार भाजपा को जिताने के लिए भी वोट दें मुस्लिम बंधु: डॉ दिनेश शर्मा 

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

हज़ारों मुस्लिम महिलाओं ने लगाया वंदेमातरम का नारा

अम्बेडकरनगर

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मुस्लिम बंधुओं से कहा कि अभी तक वे भाजपा को हराने के लिए वोट करते रहे हैं। लेकिन अब एक बार भाजपा को जिताने के लिए भी वोट करके देखें। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद किसी प्रकार से समाज के साथ भेदभाव नहीं किया है। मोदी सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन को भी बदला है।

 अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए उन्होंने कहा यहाँ पर मौजूद हज़ारों महिलाओं एवं लड़कियों के उत्साह को देखकर साफ़ है कि सरकार की नीतियों के परिणाम उन्हें रास आ रहे है। भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा से निजात दिलाई है। कानून ने महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन जीने की आज़ादी दी है। भाजपा सरकार का ये कार्य वोट के लिए नहीं था।

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न Read More राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न

IMG-20260813-WA0191

झूंसी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, । Read More झूंसी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ।

सांसद ने कहा कि मोदी सरकार मुस्लिम समाज के हाथ में पेन और लैपटॉप  देकर उन्हें भी आगे बढ़ाना चाहती है ताकि वे भी अब्दुल कलाम की तरह देश का नाम ऊँचा कर सकें। इसके विपरीत विपक्षी दल उन्हें मात्र वोट बैंक ही बनाये रखना चाहते है। 

कावड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का ब्लॉक प्रमुख ने किया स्वागत  Read More कावड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का ब्लॉक प्रमुख ने किया स्वागत 

तिरंगा यात्रा में मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों व युवाओं के उत्साह और उनके द्वारा लगाए जा रहे भारत माता के जयकारों, वंदेमातरम के गगनभेदी नारों ने वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। 8000 मुस्लिम बंधुओं में 6000 के आसपास पर्दा नशीन मुस्लिम महिला शक्ति का उत्साह देखने वाला था डॉक्टर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा अब्दुल कलम साहब को भारतीय जनता पार्टी के पूज्य स्वने० अटल भी बिहारी वाजपाई ने राष्ट्रपति के लिए प्रस्तावित किया बीजेपी उन्हें दूसरी बार भी राष्ट्रपति बनाना चहती थी लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया विपक्षी दलों ने केवल मुस्लिमों को तुष्टिकरण के आधार पर वोट बैंक के रूप में देखा है जबकी बीजेपी ने उन्हें एक सम्मानित नागरिक के हैसियत से देखा है मोदी और योगी के सरकारी योजनाओं में किसी के साथ जाति और धर्म के आधार पर कोई भेद नहीं होता उन्होंने अपने लखनऊ में मेयर कार्यकाल की जीत में मुस्लिम मतदाताओं के भागीदारी का उल्लेख किया और कहा की 2027 के चुनाव में बहकावे में न थे अल्पसंख्यकों के द्वारा भाजपा को जीताने के लिए खुलकर सामने आना होगा।

IMG-20260813-WA0189

इस अवसर पर किछौछा शरीफ, अंबेडकर नगर में सज्जादा नशीन  सैयद अजीज अशरफ, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बासित अली जी, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जावेद मलिक, इस्माईल फारूकी, मुजाहिद आदि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार