जिला मंत्री बनाए जाने पर सीपी पांडे का हुआ स्वागत

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व शिक्षक चंद्र प्रकाश पांडे को भारतीय जनता पार्टी का जिला मंत्री बनाया गया। उनके जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेताओं शुभचिंतकों और समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 लालगंज रायबरेली। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व शिक्षक चंद्र प्रकाश पांडे को भारतीय जनता पार्टी का जिला मंत्री बनाया गया। उनके जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेताओं शुभचिंतकों और समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

बराती लाल गंगाराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश पांडे ने पूर्व में सरेनी विधानसभा के संयोजक की भूमिका निभा चुके हैं। अब उन्हें जिला कार्य समिति में जिला मंत्री बनाया गया है। उनके जिला मंत्री बनने पर पूर्व विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कार्तिकेय शंकर बाजपेई, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, राजेश निर्मल सहित तमाम लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें