धसड़ा राजा गांव में पहुंचे लेखपाल, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया मौका-मुआयना

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

लालगंज मीरजापुर‌। 

संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी

लालगंज, मीरजापुर। विकास खंड लालगंज क्षेत्र के ग्राम धसड़ा राजा में लेखपाल रामप्रकाश द्विवेदी ने गांव पहुंचकर मौके का मुआयना किया। उन्होंने गांव के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और बारिश एवं संभावित आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। लेखपाल ने ग्रामीणों से घरों, रास्तों तथा अन्य स्थानों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए स्वयं भी मौके पर स्थिति का जायजा लिया।

मुआयने के दौरान गांव के लोगों से बातचीत कर यह जानकारी जुटाई गई कि कहीं भारी बारिश के कारण किसी प्रकार की जनहानि, मकान क्षति अथवा अन्य गंभीर आपदा तो नहीं हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी तथा मौके पर किए गए निरीक्षण के बाद गांव में ऐसी कोई बड़ी आपदा या गंभीर नुकसान की स्थिति सामने नहीं आई। लेखपाल रामप्रकाश द्विवेदी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की आपदा या नुकसान की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

“हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” की भावना से सराबोर रहा जिला Read More “हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” की भावना से सराबोर रहा जिला

लेखपाल के गांव पहुंचकर मुआयना किए जाने से ग्रामीणों को भी राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने की सराहना की। इस दौरान गांव की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

ददरी पहरी में बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, काशी प्रसाद पटेल के घर के पास आवागमन ठप Read More ददरी पहरी में बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, काशी प्रसाद पटेल के घर के पास आवागमन ठप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार