युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, कृषि विभाग में 46 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सोनभद्र में हुआ सजीव प्रसारण, उत्साह और उमंग से खिले नवचयनित अभ्यर्थियों के चेहरे

राजेश तिवारी Picture
Published On

राज्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव का दिया संदेश

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवा से जोड़ने की दिशा में मंगलवार को जनपद सोनभद्र के 46 युवाओं के लिए यादगार अवसर रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषि विभाग में नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘सी’ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सजीव प्रसारण उप कृषि निदेशक, सोनभद्र कार्यालय के सभागार में देखा एवं सुना गया।

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड की अध्यक्षता में 46 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। लंबे परिश्रम के बाद सरकारी सेवा में चयन एवं नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी नवचयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर साफ दिखाई दी।

जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए कठिन परिश्रम एवं अनुशासन का पालन करने हेतु किया प्रेरित Read More जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए कठिन परिश्रम एवं अनुशासन का पालन करने हेतु किया प्रेरित

 राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने सभी नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति की बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा के महत्वपूर्ण दायित्व की शुरुआत भी है। सभी नवचयनित कार्मिक पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और शासन की कृषि कल्याणकारी योजनाओं एवं नवीन तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कानपुर आरटीओ में पुलिस का छापा, 22 दलाल गिरफ्तार, ड्रोन से की जा रही थी निगरानी  Read More कानपुर आरटीओ में पुलिस का छापा, 22 दलाल गिरफ्तार, ड्रोन से की जा रही थी निगरानी 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनकी योग्यता एवं प्रतिभा के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। कृषि विभाग में नए प्राविधिक सहायकों के आने से विभागीय कार्यों को गति मिलने के साथ किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

कांग्रेस सेवा दल ने शहीद राजगुरु की जयंती पर दी श्रद्धांजलि अर्पित की  Read More कांग्रेस सेवा दल ने शहीद राजगुरु की जयंती पर दी श्रद्धांजलि अर्पित की 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नवचयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना। नवचयनित कार्मिकों को शासकीय सेवा में अपने दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना से करने का संदेश मिला।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नवचयनित प्राविधिक सहायकों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। नई जिम्मेदारी के साथ कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में योगदान देने के संकल्प के साथ उन्होंने अपने शासकीय सेवाकाल की शुरुआत की।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा नवचयनित प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार