ई-रिक्शा की ठोकर से घायल महिला की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मौत
चालक के खिलाफ केस दर्ज
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मऊ उत्तरी गांव के सामने ई-रिक्शा की टक्कर से एक घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान कलावती (55) पत्नी अवधेश के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त 2026 की शाम अज्ञात नंबर के ई-रिक्शा चालक बरखू पुत्र बद्री निवासी विशुनपुर अकोलहिया थाना गोल्हौरा ने घर के सामने ही कलावती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर मंगलवार 19 अगस्त को डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतका के पति अवधेश पुत्र सुन्नर ने मिश्रौलिया थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक दिग्विजय नाथ दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात महिला की मौत siddharthnagar news FIR registered police investigation मिश्रौलिया थाना पोस्टमार्टम Uttar Pradesh Accident News Siddharthnagar Road Accident सिद्धार्थनगर न्यूज सिद्धार्थनगर सड़क हादसा सड़क हादसे में मौत Mishrauliya Police Road Accident Death ई-रिक्शा दुर्घटना E-Rickshaw Accident Woman Dies कलावती मौत मामला ई-रिक्शा चालक पर केस Mau Uttari Village


Comments