सत्वेश्वर मंदिर में गूंजा रामायण पाठ

महिलाओं ने संभाली धार्मिक अनुष्ठान की कमान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सावन माह के पावन अवसर पर देशभर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। इसी क्रम में लखनऊ स्थित सत्य  सत्वेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान के तहत रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए सामूहिक रूप से रामायण का पाठ किया और महिला शक्ति एवं धार्मिक सहभागिता का संदेश दिया। रामायण पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
 
महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ रामायण की चौपाइयों का पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं श्रीराम की आराधना कर सुख-शांति और लोककल्याण की कामना की। कार्यक्रम में मंदिर के महंत नारायण मिश्र ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है।
 
ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। महंत नारायण मिश्र ने कहा कि रामायण पाठ और इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का उद्देश्य विश्व शांति, जनकल्याण और समाज में सुख-समृद्धि की कामना करना है।
 
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में महिला शक्ति और उनकी धार्मिक-सांस्कृतिक भूमिका को भी मजबूत करती है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन, रामायण पाठ और धार्मिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी लोककल्याण और विश्व शांति की कामना को लेकर ऐसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाने की बात कही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें