समरसता व एकता के संदेश के साथ निकली संत रविदास कलश वंदन रथ यात्रा
सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता व एकता कलश वंदन रथ यात्रा का आयोजन किया गया
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। समरसता व एकता के संदेश के साथ निकली संत रविदास जी की कलश वंदन रथ यात्रा इटवा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के समरसता एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता व एकता कलश वंदन रथ यात्रा का आयोजन किया गया।
रथ यात्रा के संयोजक रामनरेश पासवान जिला महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा इटवा मंडल के विभिन्न ग्रामों में पहुंची रथ यात्रा का ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया।रथ यात्रा बरगदवा,अमौनाक्ष,कमदालालपुर ,पकड़ी पठान ,मूसा, भदोखर, पेडरी परसोहन पहुंची ।
इस दौरान ग्रामीणों ने संत रविदास जी महाराज के चित्र एवं कलश का विधिवत पूजन किया। उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में आपसी भाईचारा, समानता, सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सभासद राम अनुज स्वामी नाथ मौर्या, राम शब्द उपाध्याय,हजारी गौतम ,रामू गौतम,पिन्टू , बब्लू,रामू मौर्या, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
swatantra prabhat siddharthnagar news सामाजिक समरसता सामाजिक एकता social harmony भाईचारा संदेश इटवा विधानसभा Biskohar news संत रविदास कलश वंदन रथ यात्रा बिस्कोहर सिद्धार्थनगर संत रविदास जी महाराज समानता का संदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रामनरेश पासवान रथ यात्रा आयोजन कलश पूजन संत रविदास विचार ग्रामीणों का स्वागत Sant Ravidas Yatra


Comments