सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला में मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया

विवेक शर्मा Picture
Published On

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला में 25 अगस्त 2026 को प्रधानाचार्य राममोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर छात्राओं की रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक मेहंदी डिजाइनों से जीवंत नजर आया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, सृजनशीलता एवं कला कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्णायक मंडल की सदस्याओं द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

आयोजन का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें भारतीय संस्कृति, त्योहारों और परंपराओं के प्रति रुचि एवं उत्साह बढ़ाना रहा।निर्णायक मंडल में नीलम अग्रवाल, सभासद एवं सैफाली गुप्ता, पूर्व छात्रा विद्याभारती शामिल रहीं। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाई गई मेहंदी डिजाइनों का बारीकी से मूल्यांकन किया और उनकी कला प्रतिभा की सराहना की।

नीलम अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्राओं के कौशल का विकास होता है। मेहंदी कला को सीखकर छात्राएं भविष्य में इसे रोजगार के अवसर के रूप में भी अपना सकती हैं।सैफाली गुप्ता ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता केवल प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी प्रतियोगिताएं भारतीय मूल्यों, संस्कृति एवं त्योहारों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।राजेश अग्रवाल ने कहा कि मेहंदी, रंगोली, खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने और उनके सर्वांगीण विकास का अवसर मिलता है।

सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

जनेश्वर मिश्रा की स्मृति में बने गेट का फाउंडेशन ध्वस्त, दोषियों पर कार्रवाई की मांग Read More जनेश्वर मिश्रा की स्मृति में बने गेट का फाउंडेशन ध्वस्त, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कार्यक्रम में सर्व व्यवस्था प्रमुख नूतन कुलश्रेष्ठ, प्रतियोगिता प्रमुख आकांक्षा दीक्षित, बालिका शिक्षा प्रमुख मंजू सक्सैना, स्नेहलता शर्मा, नम्रता वर्मा, सिमरन, मधु शर्मा, नैनेश बाबू, देवेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के व्यवस्थापक पवन कुमार अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्या भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम उद्देश्यपरक होते हैं। इनका उद्देश्य विद्यालय के बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, प्राणिक एवं आध्यात्मिक विकास करना है।

प्रेम संबंध के विरोध में पिता की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार; दुबौलिया पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा Read More प्रेम संबंध के विरोध में पिता की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार; दुबौलिया पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा

प्रधानाचार्य राममोहन श्रीवास्तव ने नीलम अग्रवाल के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में कुमारी काव्या सिंह ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय तथा काव्या शर्मा और आशी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की संयोजिका आकांक्षा दीक्षित रहीं।

उच्च मूल्य के विलेखों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण Read More उच्च मूल्य के विलेखों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Post Comments

Comments