उद्घाटन से पहले ही गिरा पेयजल टंकी का गेट, पांच साल से बंद पड़ी व्यवस्था पर उठे सवाल
लालगंज मीरजापुर।
संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी
मीरजापुर। हलिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बबुरा भैरो दयाल गांव में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब पांच वर्ष पूर्व निर्मित कराई गई पानी की टंकी आज भी उद्घाटन की बाट जोह रही है। विडंबना यह है कि जिस पेयजल टंकी से ग्रामीणों को सुविधा मिलनी चाहिए थी, वह वर्षों से उपयोग में आने से पहले ही बदहाल होने लगी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व हुई लगातार बारिश के बाद टंकी परिसर का गेट गिर गया, जिससे
Read More बाढ़ में टूटी सड़क नहीं बनवाई गई, लायन से बनवा जाने वाले मार्ग पर बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
Read More भारी बारिश के बीच बेलन बरौंधा पावरहाउस की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे जेई और एसएसओनिर्माण कार्य की गुणवत्ता और लंबे समय से रखरखाव के अभाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी पानी की टंकी का उद्घाटन नहीं होना सरकारी व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। वहीं अब गेट गिरने की घटना के बाद परिसर की सुरक्षा भी चिंता का विषय बन गई है। यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित विभाग ने मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत तथा पूरे परिसर की स्थिति की जांच
नहीं कराई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पानी की टंकी का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए और वर्षों से बंद पड़ी पेयजल व्यवस्था को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि सरकारी धन से बनाई गई यह योजना महज शोपीस बनकर न रह जाए और ग्रामीणों को वास्तव में इसका लाभ मिल सके।


Comments