उर्वरक पाने के लिए संबंधित तहसीलों से अंश निर्धारण कराकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं किसान

जनपद में यूरिया और फास्फेटिक उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता - जिला कृषि अधिकारी

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में उर्वरक संबंधी शिकायत हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

अम्बेडकरनगर।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि माह अगस्त तक यूरिया के कमिक लक्ष्य 44171 मी0टन के सापेक्ष 49289 मी0टन, डी०ए०पी० के लक्ष्य 5491 मी0टन के सापेक्ष 9843 मी0टन, एन०पी०के० के लक्ष्य 1336 मी0टन के सापेक्ष 4208 मी०टन, एस0एस0पी0 के लक्ष्य 13666 मी0टन के सापेक्ष 23729 मी०टन एवं एम0ओ0पी0 के लक्ष्य 589 मी0टन के सापेक्ष 178 मी0टन की उपलब्धता हुई है, जिसमें से वितरण के उपरान्त वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में संयुक्त रुप से यूरिया 10909 मी0टन, डी0ए0पी0 4796 मी0टन, एन0पी0के0 3379 मी0टन, एस०एस०पी० 7138 मी0टन एवं एम0ओ0पी0 112 मी0टन उपलब्ध है। जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है। उर्वरक प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है । खतौनी मे अंश निर्धारण का कार्य तहसीलो में हो रहा है। जिन किसान भाई का फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ है वे तहसील जाकर अपने खतौनी का अंश निर्धारण कराकर फार्मर रजिस्ट्री करा ले, जिससे उर्वरक प्राप्त करने में कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समस्या के लिये जनपद में कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, अम्बेडकरनगर में उर्वरक कंट्रोल रूम स्थापित है जिसका नम्बर 9455485475 है। जनपद के कृषक उर्वरकों के सम्बन्ध में उक्त हेल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क कर उर्वरकों के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते है ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें