500 रुपये के विवाद में दुकानदार को पैर में मारी गोली,आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
नैनी कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी लोकपुर में बकाया रुपये के विवाद को लेकर एक दुकानदार को पैर में गोली मारने का मामला सामने आया है।
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी,प्रयागराज ।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी लोकपुर में बकाया रुपये के विवाद को लेकर एक दुकानदार को पैर में गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की है। गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार, दक्षिणी लोकपुर निवासी अनिल कुमार सिंह, पुत्र स्वर्गीय सूर्य नारायण सिंह, किराना दुकान चलाते हैं। पड़ोस में रहने वाले शिवम शर्मा पर करीब 3,000 रुपये लंबे समय से बकाया थे। दुकानदार कई बार शिवम से रुपये मांग चुका था, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा था।सोमवार को शिवम रुपये देने के लिए दुकान पर पहुंचा और 3,000 रुपये की जगह 2,500 रुपये देने लगा। इस पर अनिल कुमार सिंह ने पूरा बकाया भुगतान करने की बात कही।
शिवम ने शेष 500 रुपये बाद में देने की बात कही, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।विवाद बढ़ने पर आरोप है कि शिवम शर्मा ने तमंचे से अनिल कुमार सिंह पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार निकल गई। गोली लगते ही अनिल जमीन पर गिर पड़े, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
इससे पहले परिजन घायल दुकानदार को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले गए,।सूचना मिलने पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
crime news prayagraj police breaking news crime in prayagraj prayagraj news local news uttar pradesh news uttar pradesh crime news Law and order police investigation Local Crime Report Police Action Emergency Response Local Dispute Naini Police Public Safety Attempt to Murder Assault Case Accused Absconding Hospitalized Victim Naini news FIR investigation Firing Incident Shooting Case Naini Kotwali Dakshini Lokpur Shopkeeper Shot Gunshot Injury Money Dispute Outstanding Payment Illegal Firearm Criminal Incident Grocery Shop Owner Personal Rivalry Violence Over Money Injury Case Neighborhood Dispute Criminal Offence Naini Area Prayagraj Crime.


Comments