नेशनल डायग्नोसिस सेंटर पर गंभीर आरोप, एक ही महिला की तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर के चर्चित नेशनल डायग्नोसिस सेंटर पर एक बार फिर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। आरोप है कि एक महिला की प्रेगनेंसी जांच के दौरान सेंटर द्वारा तीन बार अलग-अलग अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दी गई, जिससे परिजन हैरान और परेशान हो गए।

बताया जा रहा है कि महिला का अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे युवक को हर बार गर्भावस्था की अलग-अलग स्टेज दर्शाती रिपोर्ट सौंपी गई। लगातार बदलती रिपोर्ट देखकर महिला का पति दंग रह गया और उसने सेंटर संचालक से आपत्ति जताई। इसके बाद चौथी बार दोबारा अल्ट्रासाउंड किया गया। आरोप है कि इस दौरान पहले की गलत रिपोर्टों को सेंटर संचालक ने अपने कब्जे में ले लिया।

परिवार नियोजन एवं लू से बचाव को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित Read More परिवार नियोजन एवं लू से बचाव को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

 

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर  मूक-बधिर विवाहिता ने दी जान, दहेज हत्या का आरोप Read More संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर  मूक-बधिर विवाहिता ने दी जान, दहेज हत्या का आरोप

परिजनों का कहना है कि इतनी गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही मां और गर्भस्थ शिशु दोनों की जान के लिए खतरा बन सकती थी। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मरीजों को गलत रिपोर्ट क्यों दी जा रही है और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में चुप्पी क्यों साधे हुए है।

बरौधा चौकी से  चंद कदम की दूरी पर बिकता है गाजा स्थानीय प्रशासन मौन शिकायत के बाद भी नहीं करते करवाई।  Read More बरौधा चौकी से  चंद कदम की दूरी पर बिकता है गाजा स्थानीय प्रशासन मौन शिकायत के बाद भी नहीं करते करवाई। 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले एक महीने में इस प्रकार का यह दूसरा मामला सामने आया है, बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ कार्यालय द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बाद भी यदि कार्रवाई नहीं होती है तो इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

 

अब क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मरीज की जान के साथ खिलवाड़ न हो सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें