नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ग्राम पंचायत के नाली में कराया जा रहा है घटिया निर्माण
काफी दिन से आधी अधूरी पड़ी थी नाली
हलिया मीरजापुर।संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर। हलिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बरौंधा में दिनांक 03/01/26 को ग्राम प्रधान के द्वारा नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया कुछ घरों को छोड़ कर। फिर क्या था जिसको सार्वजनिक नाली के लाभ से वंचित किया गया तो वंचित घरों ने शिकायत दर्ज कराया फिर ग्राम प्रधान कहने लगे कि अब काम नहीं होगा जिसको कराना हो करा ले नाली का कार्य
या अब जो नया प्रधान बनेगा वो निर्माण कार्य करायेगा। लेकिन मांग श्रेणी का प्रार्थनापत्र करीब 2 से 3 बार पड़ा तो नाली का निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ हुआ और पूर्ण हो गया ।अब आई नाली के ढक्कन की बारी आई तो फिर बजट नहीं जब बजट आयेगा तो ढक्कन बनेगा फिर मांग श्रेणी की प्रार्थनापत्र पड़ी तो पुनः नाली का काम चालू कराया गया ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि इनका यही काम है आधे अधूरे पर छोड़कर भाग जाते हैं।
कई एक बार शिकायत के बाद लगा नाली में काम अभी भी घटिया सामग्री का कर रहे हैं नाली में इस्तेमाल ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि इनका यही है काम स्थानिक ग्रामीण गुलाबचंद केसरवानी, लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया , सुरेश चंद्र केशरवानी, शिवशंकर कोल, मनोज मोदनवाल, जहिरखान ,अश्विनी पांडेय आदि ने बताया कि नाली में गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है हम लोग गुणोता विभिन्न कार्य नहीं होने देगे।


Comments