नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
एस आर एनअस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए।
आग लगते ही ICU में तेजी से धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में शनिवार देर रात एक गंभीर घटना सामने आई, जब ICU वार्ड में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह आग वार्ड नंबर 8 में वेंटिलेटर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।
आग लगते ही ICU में तेजी से धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। , लेकिन अस्पताल प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित रूप से वार्ड नंबर 7 में शिफ्ट कर दिया। मरीजों को शिफ्ट करने के दौरान विशेष सावधानी बरती गई, ताकि किसी की हालत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मरीज या स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ।
प्रशासन के अनुसार आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस पूरी घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में सुरक्षा मानकों और इलेक्ट्रिकल उपकरणों की नियमित जांच की आवश्यकता को उजागर किया है।
prayagraj news फायर ब्रिगेड short circuit fire brigade प्रयागराज समाचार स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल Swaroop Rani Nehru Hospital प्रशासनिक जांच Administrative inquiry आग की घटना Fire Incident Emergency Rescue अस्पताल सुरक्षा एसआरएन अस्पताल आग SRN Hospital Fire ICU वार्ड ICU Ward शॉर्ट सर्किट अस्पताल हादसा Hospital Incident मरीज सुरक्षित Patients Safe इमरजेंसी रेस्क्यू स्वास्थ्यकर्मी Healthcare Staff Hospital Safety इलेक्ट्रिकल खराबी Electrical Fault


Comments