जिला कारागार ज्ञानपुर का संयुक्त निरीक्षण बंदियों को मिली विधिक जानकारी और वितरित हुए कम्बल,चश्मे
On
भदोही।
जिला न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही अखिलेश दूबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द मिश्रा तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तरूणिमा पाण्डेय नेशुक्रवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जहां बंदियों से उनकी समस्याओं, सुविधाओं और आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। अधिकारियों ने उन्हें निःशुल्क सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध होने और कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया।
जिला न्यायाधीश ने बंदियों को कम्बल और चश्मों का वितरण किया। साथ ही लीगल एड डिफेन्स काउंसिल द्वारा प्रिजन लीगल एड क्लीनिक में बंदियों को विधिक अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने महिला बंदियों से भी बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक विधिक सलाह दी। इस दौरान जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह, जेलर सुबेदार यादव, उप कारापाल संजय गुप्ता एवं उप कारापाल शुभावती देवी उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
21 Jan 2026
20 Jan 2026
20 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
20 Jan 2026 20:44:45
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के मामले...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List