GST कटौती के बाद सस्ती हुई Mahindra Scorpio Classic, जानें नई कीमत और फीचर्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Mahindra Scorpio Classic: हाल ही में केंद्र सरकार ने GST दरों में कटौती की घोषणा की थी, जिसे 22 सितंबर 2025 से देशभर में लागू कर दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी देखने को मिल रहा है। देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस नई GST स्लैब को अपनाते हुए अपनी कई गाड़ियों की कीमतों में कटौती की है, जिनमें सबसे चर्चित SUV Mahindra Scorpio Classic भी शामिल है।

Mahindra Scorpio Classic की कीमतों में औसतन 5.7 प्रतिशत की कमी की गई है। खास बात यह है कि यह कटौती कंपनी के फेस्टिव ऑफर्स के साथ मिलकर इसे और भी अधिक किफायती बना रही है। खास तौर पर इसके S11 डीजल-मैनुअल वेरिएंट पर ₹1.20 लाख तक की कमी की गई है, जबकि अन्य वेरिएंट्स पर भी 80,000 रुपये से 1 लाख रुपये  तक की बचत मिल रही है।

Scorpio Classic अपने बोल्ड और मस्कुलर एक्सटीरियर लुक के लिए पहचानी जाती है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सेकंड रो एसी वेंट्स और फोन मिररिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही यह SUV 7-सीटर और 9-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जो इसे एक फैमिली SUV भी बनाता है।

ब्राह्मणों पर कथित टिप्पणी से मचा बवाल, शिवशंकर यादव से सार्वजनिक माफी की मांग Read More ब्राह्मणों पर कथित टिप्पणी से मचा बवाल, शिवशंकर यादव से सार्वजनिक माफी की मांग

इसके अलावा, इसमें लेदरेट स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, और USB चार्जिंग पोर्ट्स जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को आरामदायक और सुविधाजनक बनाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी स्कॉर्पियो क्लासिक पूरी तरह तैयार है। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ABS और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ के नारों से गूंजा लालगंज तहसील परिसर Read More एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ के नारों से गूंजा लालगंज तहसील परिसर

जहां तक परफॉर्मेंस की बात है, Mahindra Scorpio Classic में 2.2 लीटर का mHawk टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और इसका दावा किया गया माइलेज 14.44 किलोमीटर प्रति लीटर है।

सात समंदर पार तक पहुंची दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से अयोध्या पहुंचे शेन Read More सात समंदर पार तक पहुंची दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से अयोध्या पहुंचे शेन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें