नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
छोटी दीपावली तक नहीं मिले पटाखा दुकानों के लाइसेंस, तहसील पहुंचे दुकानदारों ने जताया विरोध
धनतेरस से दुकानें सजाने की थी तैयारी, प्रशासनिक देरी से दुकानदारों की बढ़ी मुश्किलें, ब्याज पर रकम लेकर आए व्यापारियों के सामने लागत निकालने का संकट, 54 आवेदन के सापेक्ष बीरी सिंह महाविद्यालय में 30 अस्थाई लाइसेंस जारी होंगे।
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला।
दीपावली पर पटाखों की दुकानें लगाने की तैयारी कर रहे दुकानदारों को इस बार प्रशासनिक देरी के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटी दीपावली तक भी कई दुकानदारों के अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं हो सके। शनिवार को लाइसेंस बनवाने के लिए तहसील पहुंचे दुकानदारों ने शाम पांच बजे तक लाइसेंस जारी न होने पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
दुकानदारों का कहना था कि पहले धनतेरस से एक दिन पूर्व ही लाइसेंस मिल जाते थे और धनतेरस से दुकानें लगनी शुरू हो जाती थीं, लेकिन इस बार छोटी दीपावली तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई दुकानदार ब्याज पर रकम लेकर आए हैं तथा टेंट, किराया और अन्य व्यवस्थाओं पर पहले ही खर्च कर चुके हैं। अब बिक्री के लिए केवल एक दिन बचने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों ने टेंट लगाने के नाम पर छह हजार रुपये मांगे जाने का आरोप भी लगाया।
एसडीएम दिव्या सिंह ने बताया कि अनुमति संबंधी आवेदन प्रशासन के पास देरी से पहुंचे थे, जिसके कारण लाइसेंस जारी करने में विलंब हुआ। ठा. बीरी सिंह महाविद्यालय में 30 तथा पचोखरा में 10 दुकानों के लिए अस्थाई लाइसेंस दिए गए हैं। बीरी सिंह महाविद्यालय में दुकानों के लिए कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
टेंट की अनुमति के संबंध में एसडीएम ने बताया कि गुप्ता टेंट हाउस की ओर से आवेदन किया गया था, जिसे अनुमति प्रदान की गई है। अन्य टेंट संचालकों से प्रशासन का कोई लेना-देना नहीं है। व्यावसायिक गतिविधियों से प्रशासन का कोई संबंध नहीं है।
Read More काशी नरेश विश्वविद्यालय के विकास की बनेगी कार्ययोजना, लैब-स्मार्ट क्लास और छात्रावास होंगे आधुनिकइस दौरान राजकुमार, गिरवर निषाद, लाल सिंह, माजिद, सूरज, मनोज, आमिर, अटल चौहान, विवेक शर्मा, सुनील, रवि और राजेंद्र सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।


Comments