जिलाधिकारी ने ईवीएम एफएलसी के कार्य का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस, मुबारकपुर कोटवा ब्लाक भगवतपुर में चल रहे ईवीएम एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस, मुबारकपुर कोटवा ब्लाक भगवतपुर में चल रहे ईवीएम एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आगामी निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों की एफएलसी का कार्य आयोग के द्वारा निर्धारित मानक का पूर्णतः अनुपालन करते हुए कराये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिए है।
उन्होंने एफएलसी कार्यकम के दौरान जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि एफएलसी के दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी एफएलसी हाल के अन्दर मोबाइल न ले जाने पाये व बिना पहचान पत्र के किसी अधिकारी व कर्मचारी को प्रवेश न दिये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है।
जिलाधिकारी ने सीसीटीवी के माध्यम से एफएलसी के कार्य को देखा तथा रजिस्टर में दर्ज एंट्री के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सम्बंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
prayagraj news District Election Officer Manish Kumar Verma निर्वाचन प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी #SwatantraPrabhat मनीष कुमार वर्मा #PrayagrajNews जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज ईवीएम वेयरहाउस ईवीएम एफएलसी निरीक्षण मुबारकपुर कोटवा भगवतपुर ब्लॉक ईवीएम मशीन जांच आगामी निर्वाचन तैयारी चुनाव आयोग के दिशा निर्देश मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल ईवीएम सुरक्षा व्यवस्था एफएलसी कार्य चुनावी तैयारियां EVM Warehouse Inspection EVM FLC Process Election Commission Guidelines Election Preparation 2026 EVM Security Political Party Representatives


Comments