भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
सोहरामऊ क्षेत्र के आशाखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
उन्नाव। सोहरामऊ क्षेत्र के आशाखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में तकदीर अली को हसनगंज तहसील अध्यक्ष, जितेंद्र एडवोकेट को हसनगंज तहसील अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ तथा मोहम्मद आरिफ को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य कार्यकर्ताओं को भी संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद आसिफ ने किया, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ‘लाल बेटा’, प्रदेश प्रभारी युवा उत्तर प्रदेश विकास पटेल एडवोकेट सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
एक्सप्रेसवे निर्माण के बाद रास्ते की समस्या का मुद्दा उठा
प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद प्रभावित किसानों के आवागमन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रास्ते की उचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रभावित किसानों को आवागमन के लिए उचित रास्ता उपलब्ध कराने की मांग करेगा।
मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा धरना-प्रदर्शन
जिला अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर 1 नवंबर 2026 को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसानों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आशाखेड़ा में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मोहम्मद आसिफ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
unnao news मोहम्मद आरिफ Farmers Rights Uttar Pradesh Farmers News #SwatantraPrabhat Farmers Protest 2026 उन्नाव किसान यूनियन भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति आशाखेड़ा सम्मान समारोह सोहरामऊ समाचार तकदीर अली जितेंद्र एडवोकेट अनुराग गुप्ता लाल बेटा सुशील कुमार शुक्ला किसान हितों की मांग कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे किसानों के आवागमन की समस्या किसान संगठन नियुक्तियां जिला प्रशासन को ज्ञापन धरना प्रदर्शन की चेतावनी Bharatiya Kisan Union Lokshakti Ashakheda Farmers Meeting Kanpur Lucknow Expressway Farmers Road Access Issue Anurag Gupta


Comments