शरद पूर्णिमा पर सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर रविवार को सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल की ओर से अरैल के नए पक्के घाट पर 182वां वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर रविवार को सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल की ओर से अरैल के नए पक्के घाट पर 182वां वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस.वी. यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने और मां गंगा के जल को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया।
 
अभियान के दौरान आम जनमानस, स्नानार्थियों, यात्रियों, नाविकों एवं तीर्थ पुरोहितों से मां गंगा के आंचल को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही लोगों को गंगा में कपड़े न धोने तथा घाटों पर गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
 
 और उनके तटों की ऐसी स्थिति देखकर मन व्यथित होता है। उन्होंने कहा कि जब तक हम सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होंगे और अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' का सपना साकार नहीं हो सकता।
 
उन्होंने आमजन से अपील की कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ नदियों की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें। घाटों पर कूड़ा-कचरा और पॉलीथिन न फेंकें तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, ताकि गंगा की निर्मलता और पवित्रता बनी रहे।कार्यक्रम में कुंवर जी तिवारी, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, एडवोकेट सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, संदीप केसरवानी, आशीष मिश्रा, विनोद गुरानी, नीरज पांडेय, शशिकांत पांडेय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, संजय श्रीवास्तव, निर्मल कुशवाहा एवं तुलसी तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments