पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव के दौरान खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
बस्ती। बस्ती जिले के पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास द्वारा आश्रम में फेसबुक लाइव के दौरान कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद आश्रम में मौजूद सहयोगियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बाबा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद बाबा के मुंह से बार-बार "मैं हार गया" शब्द निकल रहे थे। बाबा के इस कदम की जानकारी सामने आने के बाद उनके समर्थकों और सहयोगियों में चिंता का माहौल है।
आखिर किस बात से हताश हुए बाबा?
फिलहाल बाबा गोविंद दास ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना से जुड़े कारणों का पता लगाया जाना बाकी है। इस घटना ने उनके समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों को चिंतित कर दिया है।
prayagraj news District Election Officer Manish Kumar Verma निर्वाचन प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी #SwatantraPrabhat मनीष कुमार वर्मा #PrayagrajNews जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज ईवीएम वेयरहाउस ईवीएम एफएलसी निरीक्षण मुबारकपुर कोटवा भगवतपुर ब्लॉक ईवीएम मशीन जांच आगामी निर्वाचन तैयारी चुनाव आयोग के दिशा निर्देश मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल ईवीएम सुरक्षा व्यवस्था एफएलसी कार्य चुनावी तैयारियां EVM Warehouse Inspection EVM FLC Process Election Commission Guidelines Election Preparation 2026 EVM Security Political Party Representatives


Comments