भाजपा नेता मनीष त्रिपाठी ने रामलीला का किया शुभारंभ

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर। ड्रमंडगंज बाजार में मंगलवार रात श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान लोक सभा प्रत्याशी व भाजपा नेता मनीष त्रिपाठी द्वारा समिति के लोगों के साथ भगवान की विधिवत आरती कर किया गया।


मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं से प्रेरणा लेने का अवसर है। लोगों से रामलीला की लीलाओं से सीख लेकर भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। देवहट ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने रामलीला के महत्व पर जोर दिया और लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

 

मंधना स्टेशन बनेगा बड़ा टर्मिनल! एलिवेटेड कॉरिडोर से पहले पार्किंग-ट्रांसपोर्ट की तैयारी तेज Read More मंधना स्टेशन बनेगा बड़ा टर्मिनल! एलिवेटेड कॉरिडोर से पहले पार्किंग-ट्रांसपोर्ट की तैयारी तेज

रामलीला में की पहली प्रस्तुति 'नारद मोह' रही। कार्यक्रम में व्यास की भूमिका शिवदाश दुबे ने निभाई तथा संचालन तारकेश्वर केशरी ने किया। इस दौरान समाज सेवी सोनू सिंह, अधिवक्ता जेपी तिवारी, राम लाल सरोज, पूर्व अध्यक्ष अंजनी सोनी, सज्जनानन्द केशरी,झल्लर पटेल, महेश सिंग रमाकांत दुबे समेत आदि मौजूद रहे।

केरल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट; 10 जिलों में येलो अलर्ट Read More केरल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट; 10 जिलों में येलो अलर्ट

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें