अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में मारी टक्कर महिला की हुई मौत, तीन घायल 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर 

मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे टक्कर मार दी।कार में सवार महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के

 

कच्छ में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक Read More कच्छ में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक

शुकुलपुर निवासी 50 वर्षीया उषा देवी पत्नी चंद्रमा प्रसाद मिश्र अपने 24 वर्षीय पुत्र अंबुज मिश्र व परिवार के सदस्य 25 वर्षीय अंकित मिश्र  तथा 19 वर्षीय आयुष के साथ अपने पिता के श्राद्ध में शामिल होने के लिए अपने मायके मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के छतना गांव गई थी। देर शाम घर वापस लौटते समय जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास पहुंचे तो पीछे से कपड़ा लादकर आ रहे

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी : डॉ. प्रशांत कुमार Read More सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी : डॉ. प्रशांत कुमार

 

ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक कार में पीछे से टक्कर मारते हुए खांई में जाकर रूक गया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां पीएचसी हलिया के चिकित्सक अवधेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल उषा देवी को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

धनरुआ में 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 83 टीमें घर-घर कर रहीं भ्रमण Read More धनरुआ में 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 83 टीमें घर-घर कर रहीं भ्रमण

 

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में कार में सवार महिला की मौत हो गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें