सब्जियों की पौध तैयार करने में प्रो ट्रे का करें प्रयोग -डॉ शैलेंद्र सिंह
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रयागराज जनपद की 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रशिक्षण के समापन सत्र में उद्यान विभाग की ओर से प्रमाण पत्र के साथ प्रशिक्षण किट तथा पौध उत्पादन के लिए उपकरण भी वितरित किए गए
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत खुसरोबाग में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह वैज्ञानिक उद्यान शुअट्स नैनी द्वारा प्रतिभागियों को आगेती सब्जी की खेती करने की जानकारी देते हुए कहा कि विपरीत समय में सब्जी पौध उत्पादन के लिए प्रो ट्रे है उपयोगी प्रो ट्रे में कोकोपीट वर्मी कोलाइड पर लाइट एवं वर्मी कंपोस्ट को मिलाकर सब्जियों के बीज बोकर अगेती सब्जी का उत्पादन कर सकते हैं।
इसके अलावा उद्यान विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ दीपक लाल ने उद्यान रोपण के विषय में जानकारी दी गई साथ ही सब्जियों एवं फलों में लगने वाले प्रमुख रोग कीट की जानकारी डॉ अनुराग तायडे ने दी इसके अलावा केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी वी के सिंह, विवेक श्रीवास्तव सहायक उद्यान निरीक्षक ने भी अपने विचारों से किसानों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार उद्यान निरीक्षक द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रयागराज जनपद की 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रशिक्षण के समापन सत्र में उद्यान विभाग की ओर से प्रमाण पत्र के साथ प्रशिक्षण किट तथा पौध उत्पादन के लिए उपकरण भी वितरित किए गए
#AgricultureNews #SwatantraPrabhat #PrayagrajNews #प्रयागराज #SwatantraPrabhatNews #खुसरोबाग #Khusrobagh #बागवानीप्रशिक्षण #HorticultureTraining #IntegratedHorticultureDevelopmentMission #बागवानीविकासमिशन #सब्जीकीखेती #VegetableFarming #अगेतीसब्जी #EarlyVegetableProduction #ProTray #Cocopeat #Vermicompost #पौधउत्पादन #PlantProduction #उद्यानविज्ञान #HorticultureScience #किसानप्रशिक्षण #FarmerTraining #PrayagrajFarmers


Comments