नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गोवध निवारण के अभियोग में 03 वांछित अभियुक्त थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त 03 चापड़, 02 लकड़ी का ठिहा, गौवंश खाल व मांस बेचने से प्राप्त शेष 880/- रूपया बरामद
ब्यूरो प्रयागराज- मुकदमा वादी नागेश कुमार त्रिपाठी पुत्र अशोक त्रिपाठी निवासी चौरा बडैरा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा थाना हण्डिया पर तहरीर दी गयी कि खूंटे से बंधे मुकदमा वादी की गाय दिनांक-03.09.2026 को गायब हो गयी, जिसको खोजने पर उसके अवशेष आदि थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत बजहा मिश्रान झाड़ियों के पास स्थित कुएं के पास मिला ।
मुकदमा वादी नागेश कुमार त्रिपाठी उपरोक्त द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-06.09.2026 को थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-471/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम 1. रज्जन शुक्ला 2. अंकित शुक्ला 3. सागर शुक्ला पुत्रगण अज्ञात निवासीगण ग्राम घीसापुर बजहा मिश्रान थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज आदि 05 नफर के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया ।
थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-471/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बंधित वांछित अभियुक्त 1. सागर शुक्ला उर्फ छोटू पुत्र स्व0 श्याम बिहारी शुक्ला व 02 अभियुक्ता 2. रचना शुक्ला उर्फ रंजना पत्नी स्व0 श्यामबिहारी शुक्ला 3. अनीता शुक्ला पुत्री स्व0 श्यामबिहारी शुक्ला निवासीगण ग्राम बजहा मिश्रान थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-07.09.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बजहा मिश्रान के पास से गिरफ्तार किया गया ।
उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे/निशांदेही पर मुकदमा उपरोक्त सम्बन्धित घटना में प्रयुक्त 03 चापड़, 02 लकड़ी का ठिहा, गौवंश खाल व मांस बेचने से प्राप्त शेष 880/- रूपया नकद बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । नामदज अभियुक्त 1. रज्जन शुक्ला व 2. अंकित शुक्ला पुत्रगण स्व0 श्याम बिहारी शुक्ला निवासी ग्राम बजहा मिश्रान थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज की गिरफ्तारी शेष है ।
स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh crime news prayagraj latest news प्रयागराज क्राइम न्यूज Arms Act हण्डिया थाना Handia Police Wanted Accused Arrest भा.न्या.सं. मामला पुलिस गिरफ्तारी अभियान गोवध निवारण मामला Cow Slaughter Prevention Case हण्डिया पुलिस कार्रवाई तीन वांछित गिरफ्तार सागर शुक्ला उर्फ छोटू रचना शुक्ला अनीता शुक्ला गौवंश अवशेष बरामद तीन चापड़ बरामद लकड़ी का ठिहा 880 रुपये नकद बरामद बजहा मिश्रान गोवध निवारण अधिनियम बरामदगी कार्रवाई


Comments