नवीनतम
फीचर्ड
बंद मकान में 70 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिला, दुर्गंध उठने पर खुला मामला।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा स्थित करामत चौराहे के पास शनिवार सुबह एक बंद मकान से 70 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा स्थित करामत चौराहे के पास शनिवार सुबह एक बंद मकान से 70 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश किया और अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला।
पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मृतक की पहचान महमूद अली (70), पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद ईशा, निवासी महेवा करामत चौराहा, नैनी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने मकान में अकेले रहते थे। पत्नी से विवाद के चलते वह उनसे अलग रहती थीं। उनकी कोई संतान नहीं थी, जबकि अन्य भाई अलग-अलग रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार महमूद अली मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।पड़ोसियों ने बताया कि महमूद अली पिछले करीब एक सप्ताह से घर से बाहर नहीं निकले थे। शनिवार सुबह मकान से तेज दुर्गंध आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों मोहर्रम के चलते पास के इमामबाड़े में प्रतिदिन अगरबत्ती और लोबान जलाया जा रहा था। इसी कारण शुरुआती दिनों में शव से उठ रही दुर्गंध का पता नहीं चल सका। शनिवार को दुर्गंध अधिक तेज होने पर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
फोरेंसिक टीम के प्रारंभिक निरीक्षण के अनुसार शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
crime news prayagraj breaking news hindi news swatantra prabhat prayagraj news local news uttar pradesh news Law and order forensic team postmortem police investigation Naini suspicious death Forensic Investigation Police Probe Naini Kotwali Unnatural Death Mahewa Karamat Chauraha Mahmood Ali Dead Body Recovered Elderly Man Residential Area Moharram Imam Bara


Comments