अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोटन में योगाभ्यास करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
लोटन (सिद्धार्थनगर)।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लोटन मंडल की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर लोटन के परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। वक्ताओं ने कहा कि योग आज पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का माध्यम बन चुका है।
इस अवसर पर दृगनारायण सिंह, बब्लू पांडेय, प्रदीप मोदनवाल, अनुराग कसौधन, विनोद मिश्रा, रुद्रनारायण पांडेय, शिवम विश्वास, प्रेमचंद मोदनवाल, कृष्णदत्त त्रिपाठी, संतोष पांडेय, सतीश वर्मा, आनंद प्रकाश गौड सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने तथा योग के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
Siddharthnagar Bharatiya Janata Party international yoga day saraswati shishu mandir indian culture health awareness BJP Workers Healthy Lifestyle Mass Yoga Session Community Yoga Program Yoga Day 2026 Yoga Event Yoga Asanas Yoga Practice pranayama wellness Brij Bihari Mishra Dr Sanjay Kumar Shukla Lotan BJP Lotan Mandal Fit India Importance of Yoga Fitness Campaign


Comments