नवीनतम
फीचर्ड
भारत
बारावफात, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को लेकर खेसरहा थाने में पीस कमेटी की बैठक
आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को खेसरहा थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बांसी ( सिद्धार्थनगर) ।
आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को खेसरहा थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों, जुलूस आयोजकों तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं और मौलवियों ने भाग लिया।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।
बैठक थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित हुई। इस दौरान थाना पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
uttar pradesh police police news local news uttar pradesh news Siddharthnagar Law and order raksha bandhan krishna janmashtami siddharthnagar news peace committee meeting Communal Harmony police meeting festival security Khesraha Police Hindu Muslim Unity Festival News Khesraha Bansi Barawafat Bansi News Peace Meeting


Comments