लापता महिला को मिशन शक्ति टीम ने डिंडई बाजार से बरामद किया

शिवनगर डिंडई थाना क्षेत्र के मसैचा गांव से घर से बिना बताए निकली 57 वर्षीय महिला को मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिंडई बाजार से सकुशल बरामद कर लिया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बांसी (सिद्धार्थनगर) ।
 
शिवनगर डिंडई थाना क्षेत्र के मसैचा गांव से घर से बिना बताए निकली 57 वर्षीय महिला को मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिंडई बाजार से सकुशल बरामद कर लिया।
 
पुलिस के अनुसार महिला की बेटी अंशिका सिंह ने थाने में सूचना दी थी कि उनकी मां पुनिता देवी घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने खोजबीन शुरू की और काफी प्रयास के बाद लापता महिला को डिंडई बाजार से  बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।
 
  क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई कार्यवाही 
टीम में अयोध्या यादव, महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला एवं महिला कांस्टेबल प्रतिमा दूबे शामिल रहीं।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें