लेखपालों ने  एंटी करप्शन कार्रवाई का विरोध किया: सिद्धार्थनगर जिले के पांचों तहसीलों में  धरना / प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा*

जिले के पांचों तहसीलों में लेखपालों ने  एंटी करप्शन कार्रवाई का विरोध कर धरना प्रदर्शन किया। इटवा तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इटवा तहसील ईकाई  के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के गैरमौजूदगी में  नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।

अजय यादव Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
जिले के पांचों तहसीलों में लेखपालों ने  एंटी करप्शन कार्रवाई का विरोध कर धरना प्रदर्शन किया। इटवा तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इटवा तहसील ईकाई  के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के गैरमौजूदगी में  नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । तहसील अध्यक्ष अमरदीप चौधरी ने कहा प्रांतीय कार्यकारणी द्वारा प्रदेश में लेखपाल साथियों पर भ्रष्टाचार व अत्याचार निवारण संगठन (ACO) द्वारा की जा रही गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई के संबंध में कहा प्रदेश के फील्ड में कार्यरत लेखपाल साथियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO), उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई से प्रदेश के पूरे लेखपाल संघ में आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
 
 महामंत्री नवीन चौधरी ने कहा लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन से कठिन परिस्थितियों में शासन की योजनाओं एवं राजस्व संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हैं। किसी निर्दोष कर्मचारी के विरुद्ध गलत अथवा सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई से उसका सेवाकाल, सामाजिक प्रतिष्ठा एवं पारिवारिक जीवन गंभीर रूप से प्रभावित होता है। तो संगठन भ्रष्टाचार के विरुद्ध निष्पक्ष एवं वैधानिक कार्रवाई का समर्थन करता है, किंतु नियम विरुद्ध एवं अनुचित कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं की जाएगी।
 
जनपद अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल साथी उत्कर्ष दीप के साथ हुई घटना अत्यंत गंभीर है। उपलब्ध है सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के अवलोकन से प्रथम दृष्टया रिश्वत की मांग किए जाने का कोई स्पष्ट तथ्य प्रतीत नहीं होता है।  उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराते हुए उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई को समाप्त कराए जाना तथा दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई किया जाना आवश्यक है।लेखपाल संवर्ग के लिए भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित कराने हेतु प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जाए।
 
  इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष अमरदीप चौधरी, महामंत्री नवीन चौधरी, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार कनौजिया, इन्द्र पाल सिंह, अभिषेक कुमार यादव, अरविंद मिश्रा, गिरीशचंद्र, पन्ना लाल यादव, लुकमान अहमद,राम बक्स चौधरी,अजय चौरसिया,विजय कुमार मिश्रा, हिसामुद्दीन, अनूप कुमार, अवधेश प्रताप, राघवेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें