खुशहालगंज मंडल के कार्यकर्ताओं संग विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने की ‘चाय पर चर्चा’

सरोजनीनगर के मवई पड़ियाना चौराहा स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में शनिवार को भाजपा के खुशहालगंज मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ।  सरोजनीनगर के मवई पड़ियाना चौराहा स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में शनिवार को भाजपा के खुशहालगंज मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह चौहान उर्फ शंकरी सिंह के आयोजन में हुए कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय समस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ ही आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।
 
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और जनता के बीच उनकी सक्रिय मौजूदगी से संगठन का जनाधार और मजबूत होता है। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए और उन्हें प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर विचार-विमर्श हुआ।
 
‘चाय पर चर्चा’ के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने विचार विधायक के समक्ष रखे। विधायक ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और आपसी समन्वय के साथ जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और समन्वय का माहौल रहा। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी गतिविधियों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
 
कार्यक्रम में खुशहालगंज मंडल अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बख्श सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह राजू, भुवनेंद्र सिंह मुन्ना, सज्जन पाल, गढ़ी चिनौटी के प्रधान रितेश सिंह, इंटगांव के प्रधान मोले पाल, सकरा के प्रधान दिलीप मौर्य, गोंदौली के प्रधान नीरज साहू, रानू वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत, गंगा राम भारती, खुशालगंज के प्रधान नबी हसन, शिव कुमार सिंह, आरिस, मुन्ना लाल कनौजिया, राजू शुक्ला, सीरज सिंह, अशोक लोधी, राजेश यादव, मोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें