जनपदीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाये जौहर
शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। बीएसए ने खिलाड़ियों से परिचय कर टॉस करते हुये खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चयन/ट्रायल प्रतियोगिता (अंडर -14 आयु वर्ग बालिका) के दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खो-खो एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष डॉ अरुण प्रजापति एवं जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। बीएसए ने खिलाड़ियों से परिचय कर टॉस करते हुये खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूसरे दिन शतरंज की प्रतियोगिता में सुमन नौगढ़ विजेता तथा शोभा उसका बाजार उप विजेता रही, 100 मीटर के दौड़ में रागनी शोहरतगढ़ से प्रथम काजल उसका बाजार से द्वितीय तथा रागनी जोगिया से तृतीय स्थान पर रही, 200 मीटर की स्पर्धा में रागिनी शोहरतगढ़ प्रथम सरिता यादव मिठवल द्वितीय ,अर्चना इटवा तृतीय स्थान पर रही, 400 मीटर की दौड़ में जूही बढ़नी प्रथम स्थान, बबिता जोगिया द्वितीय स्थान ,सरोज शोहरतगढ़ तृतीय स्थान पर रहे । खो-खो के स्पर्धा में शोहरतगढ़ विजेता तथा बढ़नी उपविजेता रहे हैंडबॉल की प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ की टीम का चयन मंडल में प्रतिभाग करने के लिए किया गया। खिलाड़ी मण्डल प्रतियोगिता के लिये चयनित होने पर खुश दिखीं।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन आयोजित प्रतियोगिता का समापन अरुण प्रजापति ने किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, जीशान खलील, रविंद्र सिंह गुर्जर, सत्येंद्र गुप्त , भानू सिंह, अतुल कुमार, राजकुमार, मुश्तन शेरुल्लाह, राजेन्द्र, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, माहेश्वरी पाठक, अमृत लाल, गुलाम हुसैन, प्रीति निषाद , ऐश्वर्या तिवारी , संघशील बौद्ध, अभय कुमार त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता , वर्षा मद्धेशिया, शशिकांत, अरविंद गुप्ता ,सुग्रीम , प्रीती जायसवाल, कुसुम यादव अन्य लोग उपस्थित रहे ।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात सिद्धार्थनगर Siddharthnagar Basic education department siddharthnagar news sports competition handball competition District Sports Stadium खेल प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश खेल समाचार up sports news हैंडबॉल प्रतियोगिता Shailesh Kumar बेसिक शिक्षा विभाग सिद्धार्थनगर न्यूज शैलेश कुमार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम Kasturba Gandhi Girls School जनपदीय ट्रायल प्रतियोगिता District Trial Competition अंडर 14 बालिका प्रतियोगिता Under 14 Girls Competition खो-खो प्रतियोगिता Kho Kho Competition शतरंज प्रतियोगिता Chess Competition 100 मीटर दौड़ 100 Meter Race 200 मीटर दौड़ 200 Meter Race 400 मीटर दौड़ 400 Meter Race बालिका खेल प्रतिभा Girls Sports Talent मंडल प्रतियोगिता Divisional Competition खेल चयन Sports Selection अरुण प्रजापति Arun Prajapati


Comments