श्लोक ज्ञान,भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह के पावन अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गय इसका मुख्य उद्देश्य प्राचीन भारतीय भाषा 'संस्कृत' के महत्व, उसके संरक्षण तथा युवाओं में इसके प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज ।
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह के पावन अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गय इसका मुख्य उद्देश्य प्राचीन भारतीय भाषा 'संस्कृत' के महत्व, उसके संरक्षण तथा युवाओं में इसके प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा श्लोक गायन तथा भाषण प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। श्लोक गायन में प्रथम सौम्या तिवारी, द्वितीय अनुभवी चौधरी और तृतीय स्थान मानसी सिंह ने प्राप्त किया है।
श्लोक गायन में विद्यार्थियों ने संस्कृत के क्लिष्ट एवं नीतिपरक श्लोकों का स्पष्ट उच्चारण, सस्वर वाचन एवं सटीक अर्थ प्रस्तुत कर अपनी संस्कृत दक्षता का परिचय दिया।भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 'संस्कृत: आधुनिकसमाजे संस्कृतस्योपयोगिता ' विषय पर ओजस्वी एवं प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, ज्ञान और विज्ञान की जननी है कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को समापन समारोह में प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
swatantra prabhat education news prayagraj news local news uttar pradesh news indian culture naini prayagraj Naini news Sanskrit Week Sanskrit Language Sanskrit Competition Sanskrit Education Hemwati Nandan Bahuguna Government Postgraduate College Shloka Recitation Speech Competition Sanskrit Heritage Sanskrit Literature Students Competition Educational Program College Event


Comments